राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने की मुख्य सचिव से मुलाकात

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने की मुख्य सचिव से मुलाकात
Spread the love

देहरादून।राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा ।

आज राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन चौधरी नरेश वैध और नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल के नेतृत्व में मुख्य सचिव को दो सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में नगर निगम देहरादून में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को, जो नदी-नालों में रह रहे हैं और अतिक्रमण की जद में आ रहे हैं, नगर निगम द्वारा पांच-पांच बीघा जमीन आवंटित कराने की मांग की गई।

यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन चौधरी नरेश वैध ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि यूनियन से जुड़े अन्य प्रदेशों के कार्यकर्ता देहरादून आते हैं, जिन्हें प्रदेश कार्यालय न होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यूनियन ने प्रदेश कार्यालय खोलने के लिए नगर निगम देहरादून द्वारा निशुल्क दुकान आवंटित कराने की भी मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव संगठन चौधरी नरेश वैध, प्रदेश अध्यक्ष महिपाल सिंह लोहट, नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल, नगर सचिव विनोद कुमार, प्रदेश प्रभारी मदनलाल ढिगिया, और सदस्य सूरज सूद मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles