देहरादून। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पुण्य अवसर पर आज, 02 अक्टूबर 2024, को पुलिस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक श्री अभिनव कुमार के नेतृत्व में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुलिस महानिदेशक ने उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे गांधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में समानता, साम्प्रदायिक सद्भाव और प्रेम फैलाने का प्रयास करें। उन्होंने सभी को एक सुदृढ़ और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
इस कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन श्री अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी श्री वी मुरुगेशन, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय/पी एंड एम श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था श्री नीलेश आनंद भरणे, और पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक श्री आनंद शंकर ताकवाले सहित पुलिस मुख्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।