HTML tutorial
HTML tutorial

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, दो अभियुक्त गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी, दो अभियुक्त गिरफ्तार
Spread the love

ऊधमसिंहनगर।  नानकमत्ता थाना क्षेत्र के करतार सिंह की बगिया में एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के चेहरे और शरीर पर चोट के गहरे निशान देखकर हत्या की आशंका जताई गई।

जांच के दौरान मृतक की पहचान हीरा सिंह, निवासी नानकमत्ता बाजार, के रूप में हुई। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और 150 लोगों से पूछताछ तथा 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की।

जांच में विजयपाल और अजय नाम के दो व्यक्तियों का नाम सामने आया, जिन्हें पुलिस ने 9 नवंबर 2024 को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि शराब के नशे में उन्होंने हीरा सिंह की हत्या कर दी थी। घटना में प्रयुक्त बेल्ट, ईंट और मृतक के कपड़े पुलिस ने बरामद किए हैं।

आज 10 नवंबर 2024 को दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles