उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन से 10 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफा
देहरादून।उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी यूनियन, देहरादून मंडल के क्षेत्रीय अध्यक्ष/मंत्री को श्रीनगर डिपो के 10 परिवहन कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से त्यागपत्र सौंपा है। इस्तीफा देने वाले सभी कर्मचारी संगठन के सक्रिय सदस्य थे।
यूनियन छोड़ने वाले कर्मचारियों में चालक और परिचालक दोनों शामिल हैं। त्यागपत्र देने वालों में मोहित कुमार, प्रदीप कुमार, पिंटू कुमार, रजनीश कुमार, विकास चंद्र, अमर शर्मा, राहुल शर्मा, वसीम अहमद, प्रदीप भंडारी और दयाल सिंह के नाम शामिल हैं।
हालांकि, कर्मचारियों द्वारा संगठन छोड़ने का स्पष्ट कारण पत्र में उल्लेखित नहीं किया गया है। लेकिन इस सामूहिक त्यागपत्र से यूनियन के भीतर हलचल तेज हो गई है।

