बडकोट पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्रवाई: 2 लाख की चरस के साथ युवक गिरफ्तार

बडकोट पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्रवाई: 2 लाख की चरस के साथ युवक गिरफ्तार
Spread the love

उत्तरकाशी।ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन – 2025 के तहत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती सरिता डोबाल के निर्देशन में बडकोट पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने 937 ग्राम अवैध चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस उपाधीक्षक बडकोट श्री देवेन्द्र सिंह नेगी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री प्रमोद उनियाल व थानाध्यक्ष बडकोट श्री दीपक कठैत के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। 5 फरवरी 2025 की शाम बडकोट, कृष्णा खड्ड के पास चेकिंग के दौरान आलोक कुमार (25 वर्ष), निवासी गुफियारा, उत्तरकाशी को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 937 ग्राम चरस बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बडकोट में 8/20 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की विधिक कार्यवाही जारी है।

उत्तरकाशी पुलिस का यह अभियान नशे के विरुद्ध “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन – 2025” को सफल बनाने के लिए लगातार जारी रहेगा।

देवभूमि खबर

Related articles