हरिद्वार पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के गोरखधंधे का पर्दाफाश, होटल संचालक सहित 07 गिरफ्तार

हरिद्वार पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के गोरखधंधे का पर्दाफाश, होटल संचालक सहित 07 गिरफ्तार
Spread the love

हरिद्वार ।जिले के सिडकुल थाना क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के बढ़ते मामलों को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में 4 फरवरी 2025 को AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) और सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम ने महादेवपुरम फेस-2 स्थित होटल अनंत में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान होटल संचालक सहित 04 पुरुष और 03 महिलाओं को आपत्तिजनक सामग्री और दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस को लंबे समय से होटल की आड़ में जिस्मफरोशी के धंधे की शिकायतें मिल रही थीं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 61/25 धारा 3/4/5 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
1- जॉनी कुमार पुत्र राम कुमार, निवासी मकान नंबर 1260, जनकपुरी, मुजफ्फरनगर (होटल संचालक)
2- नकुल पुत्र पवन, निवासी वजीदपुर, थाना शिरकोट, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश
3- सुमित पुत्र तेलूराम, निवासी मकान नंबर 115, रोशनाबाद, थाना सिडकुल, हरिद्वार
4- अशरफ पुत्र यूनुस, निवासी भजनपुर, सैफनी, थाना सैफनी, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश
5- महिला, निवासी बुड्ढा खेड़ा पुंडीर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
6- महिला, निवासी सरकडी, थाना जनकपुरी, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
7- महिला, निवासी भागोवाला, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और होटल संचालक के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles