मेरे पिता नरेंद्र मोदी से बेहतर पीएम:कुमार स्वामी

कर्नाटक।एजेंसी।कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने अपने पिता एचडी देवगौड़ा को नरेंद्र मोदी से बेहतर प्रधानमंत्री बताया। कहा कि जब मेरे पिता साल 1995 में पीएम थे, तब उनके 10 महीने के कार्यकाल में एक भी आतंकवादी हमले नहीं हुए। भारत-पाकिस्तान सीमा पर कोई आतंकी गतिविधि नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि जब मेरे पिता प्रधानमंत्री थे, तो पूरा देश शांति से जी रहा था। जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा एक जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक प्रधानमंत्री रहे थे। इससे पहले एचडी देवगौड़ा ने एएनआई को दिए साक्षात्कार में कहा था कि यदि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनते हैं, तो वह राहुल गांधी का समर्थन करेंगे।
बेटे कुमारस्वामी की फिर से उन्हें पीएम बनने की इच्छा पर उन्होंने कहा था कि जरुरी नहीं है कि मैं ही प्रधानमंत्री बनूं। अगर राहुल पीएम बनते हैं तो मैं उनके पास बैठूंगा। देवगौड़ा के इस साक्षात्कार के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा ने उनपर तंज कसा था कि राज्य की 28 में से सात सीटों पर लड़ रहे देवेगौड़ा प्रधानमंत्री या उनके सलाहकार बनने का सपना देख रहे हैं।

