जिला योजना समिति की समीक्षा बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत स्कूलों को स्मार्ट बनाने की योजना की सराहना

जिला योजना समिति की समीक्षा बैठक में मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत स्कूलों को स्मार्ट बनाने की योजना की सराहना
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं जिला योजना समिति, देहरादून के प्रभारी मंत्री श्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट परिसर (ऋषिपर्णा) सभागार में जिला योजना, 20-सूत्रीय कार्यक्रम एवं खनिज न्यास की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में जिला योजना की 78.55%, राज्य सेक्टर की 75.42%, केंद्र पोषित योजनाओं की 93.79% तथा वाह्य सहायतित योजनाओं की 100% प्रगति दर्ज की गई है।

मंत्री सुबोध उनियाल ने 31 मार्च तक सभी योजनाओं को शत-प्रतिशत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन, पीएमजीएसवाई, उरेडा सहित अन्य विभागों को अपनी प्रगति बढ़ाने के लिए कहा। खनिज न्यास को लेकर मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष स्वीकृत वचनबद्ध कार्यों के लिए 60% धनराशि दी गई थी, जबकि शेष 40% अब जारी की जाएगी। उन्होंने नए योजनाओं के तहत विशेष रूप से शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

प्रोजेक्ट उत्कर्ष से स्कूल होंगे स्मार्ट

मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत सरकारी स्कूलों को स्मार्ट बनाने की दिशा में हो रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हुडको और ओएनजीसी के माध्यम से धन का प्रबंधन कर शिक्षा के स्तर को सुधारा जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि इस योजना के तहत प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों को डिजिटल क्लासरूम से जोड़ा जा रहा है। पहले चरण में दुर्गम क्षेत्रों के स्कूलों को शामिल किया गया है, जबकि दूसरे चरण में समस्त ब्लॉक के स्कूलों को इस योजना से जोड़ा जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी सविन बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन कर योजनाओं की शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन विभागों की प्रगति धीमी होगी, उनसे बजट वापस लिया जाएगा और जरूरतमंद विभागों को आवंटित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने समय पर बजट खर्च न करने वाले विभागों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

बैठक में विधायक रायपुर उमेश शर्मा काऊ, कैंट सविता कपूर, राजपुर खजानदास, विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान, चकराता प्रीतम सिंह, सहसपुर सहदेव सिंह पुण्डीर, डोईवाला बृजभूषण गैरोला, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत गिरि, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अपर अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रताप सिंह भंडारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं सांसद-विधायक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles