सरस्वती विहार में हाई वोल्टेज से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हो रहे खराब, समाधान की मांग

सरस्वती विहार में हाई वोल्टेज से इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हो रहे खराब, समाधान की मांग
Spread the love

देहरादून। सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द में अत्यधिक वोल्टेज के कारण स्थानीय निवासियों के बिजली से संचालित यंत्र लगातार खराब हो रहे हैं। सरस्वती विहार विकास समिति के सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने बताया कि क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार इस समस्या की जानकारी दी जा रही है, क्योंकि घरों में 260 से 280 वोल्ट की सप्लाई आ रही है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने अपने घरों में सोलर प्लांट लगाए हैं, वे भी प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि अधिक वोल्टेज के कारण बिजली उत्पादन संभव नहीं हो पा रहा। इस संबंध में बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है, जिन्होंने बताया कि उन्हें 33 केवी की जगह 34 केवी बिजली पिटकुल से मिल रही है, जिसके कारण वोल्टेज अधिक हो रही है। इस मामले की शिकायत पिटकुल अधिकारियों से भी की गई है।

श्री भंडारी ने बिजली विभाग से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए, ताकि उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।

देवभूमि खबर

Related articles