पिछले पांच वर्षों में सरकारी कंपनियां डूबती चली गईं और चंद निजी कंपनियां मुनाफे आ गईं:सिद्धू

नई दिल्ली।एजेंसी।कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘देश विरोधी’ होने का आरोप लगाया और दावा किया कि पांच वर्षों के कार्यकाल में मोदी ने सरकारी कपंनियों के हितों को मारकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पिछले चुनाव के वादों को पूरा करने में विफल साबित हुए प्रधानमंत्री असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे उठा रहे हैं।
सिद्धू ने कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में सरकारी कंपनियां डूबती चली गईं और चंद निजी कंपनियां मुनाफे आ गईं। चौकीदार अक्सर अमीरों के घर के बाहर खड़ा और गरीबों के हक को मारता रहा।” उन्होंने कहा, ‘‘कहा गया था कि ना खाऊंगा, न खाने दूंगा, जबकि यह एक मुखौटा था। प्रधानमंत्री ने 55 देशों के दौरे किए और इन दौरों पर अंबानी और अडानी उनके साथ गए तथा 18 सौदे किए। जबकि समझौते सरकारी कंपनियों के लिए सौदे होने चाहिए।”

