मेयर सौरभ थपलियाल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात, भू कानून लागू करने पर जताया आभार
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में मेयर श्री सौरभ थपलियाल ने मुलाकात की। इस दौरान मेयर थपलियाल ने राज्य में भू कानून/भू प्रबंधन लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने मुख्यमंत्री की इस पहल को राज्य के विकास और भूमि प्रबंधन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कदम बताया।

