देहरादून बार एसोसिएशन अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने अधिवक्ताओं का जताया आभार
देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2025-2026 में अध्यक्ष पद पर विजयी प्रत्याशी मनमोहन कंडवाल ने सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं और अधिवक्ता साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह जीत सभी के सहयोग और स्नेह का प्रतीक है और वे हमेशा अधिवक्ताओं की विश्वसनीयता को बनाए रखते हुए कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि अधिवक्ता हित और बार एसोसिएशन की बेहतरी के लिए ईमानदारी, संगठन और सामंजस्य के साथ कार्य किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने कहा कि समस्याएँ बड़ी नहीं होतीं, बल्कि उनके समाधान जटिल होते हैं, जिन्हें ईमानदारी और संगठन के साथ हल किया जा सकता है।
उन्होंने अधिवक्ता समुदाय से मिले समर्थन और प्रेरणा को अपनी ऊर्जा का स्रोत बताते हुए विश्वास जताया कि आगे भी वे अधिवक्ता हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे। उनका संकल्प है कि सभी अधिवक्ता साथियों और कार्यकारिणी का सम्मान बना रहे और बार एसोसिएशन को एक संगठित व मजबूत संस्था के रूप में आगे बढ़ाया जाए।

