एसएसपी देहरादून ने निरीक्षक पद पर पदोन्नत अधिकारियों को अलंकरण से अलंकृत कर दी शुभकामनाएं
देहरादून। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (ना0पु0) से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत अधिकारियों को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री अजय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नगर श्री प्रमोद कुमार ने उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह चौहान, उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह रावत और उपनिरीक्षक योगेश दत्त को निरीक्षक पद के अलंकरण से अलंकृत किया।
इस अवसर पर एसएसपी देहरादून ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे अपनी नई भूमिका में समर्पण और ईमानदारी के साथ पुलिस सेवा में योगदान देंगे।

