पीआरडी जवानों की मांगों पर निदेशक स्तर पर बैठक, प्रमुख बिंदुओं पर बनी सहमति

पीआरडी जवानों की मांगों पर निदेशक स्तर पर बैठक, प्रमुख बिंदुओं पर बनी सहमति
Spread the love

देहरादून। विभागीय निदेशक श्री प्रशांत आर्य  के साथ पीआरडी जवानों के प्रतिनिधिमंडल और निदेशालय के अधिकारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पीआरडी जवानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा की गई, जिनमें से कुछ बिंदुओं पर सहमति बनी, जबकि अन्य को शासन स्तर पर प्रस्तावित करने के लिए निर्देशित किया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पीआरडी जवानों की छुट्टियों से संबंधित मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई होगी। इसके अलावा, सेवानिवृत्ति एवं मृत्यु पर मिलने वाली आर्थिक सहायता को ₹1,00,000 से बढ़ाकर ₹5,00,000 किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। विभाग में ब्लॉक कमांडर, हल्का सरदार और पीआरडी जवानों की वरिष्ठता के आधार पर कंपनी, बटालियन और प्लाटून का गठन किया जाएगा, जिससे ड्यूटी में प्रमोशन में वरीयता प्रदान की जा सके। साथ ही, पीआरडी जवानों की बेटी की शादी में ₹51,000 की आर्थिक सहायता देने पर भी सहमति बनी है। जल्द ही इस संबंध में आदेश या शासनादेश जारी किया जाएगा।

इस बैठक में  अपर निदेशक राकेश डिमरी, संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, उपनिदेशक एस.के. जयराज और वरिष्ठ सहायक चित्र पांडे उपस्थित रहे। वहीं, पीआरडी प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संयोजक प्रमोद मंन्द्रवाल, जिला अध्यक्ष देहरादून गंभीर सिंह रावत, प्रदेश सचिव संजय पवार एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles