जिला आबकारी अधिकारी चमोली को आयुक्त मुख्यालय में किया सम्बद्ध

जिला आबकारी अधिकारी चमोली को आयुक्त मुख्यालय में किया सम्बद्ध
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने जिला आबकारी अधिकारी, चमोली श्री दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से कार्यालय आबकारी आयुक्त, उत्तराखंड से सम्बद्ध कर दिया है।

आदेश के अनुसार, श्री त्रिपाठी का वेतन भत्ता अब आबकारी आयुक्त कार्यालय, उत्तराखंड से अधिहनन मद में वहन किया जाएगा। वहीं, उनके स्थान पर जनपद चमोली में कार्यरत वरिष्ठ आबकारी निरीक्षक अभिमानु आर्य को अगली आदेश तक प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी, चमोली के रूप में नियुक्त किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उन्हें इस अतिरिक्त प्रभार के लिए कोई अलग वेतन भत्ते नहीं दिए जाएंगे।

देवभूमि खबर

Related articles