कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा , दोनों  के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर दिया बल

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने की कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा , दोनों  के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर दिया बल
Spread the love

देहरादून।कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पॉलीहाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने और इसे तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए, ताकि किसानों को अधिकतम लाभ मिल सके।

बैठक में कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को पौध, बीज, यूनिवर्स कार्टन आदि का आवंटन तय कैलेंडर के अनुरूप समय पर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्थानीय नर्सरियों को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि इससे प्रदेश में पौध उत्पादन और वितरण की प्रक्रिया को सुचारू किया जा सकेगा। इसके साथ ही, नर्सरी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने को कहा, ताकि कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और किसानों को उच्च गुणवत्ता की पौध समय पर मिल सके।

मंत्री गणेश जोशी ने कृषि और उद्यान के क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि खेती में आधुनिक तकनीकों को अपनाकर किसानों की आर्थिकी को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे नए प्रयोगों को बढ़ावा दें, जिससे प्रदेश में कृषि को नई दिशा मिल सके।

इस अवसर पर कृषि सचिव एसएन पांडे, उद्यान निदेशक दीप्ति सिंह, बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles