पीजी कॉलेज नई टिहरी के रसायन विज्ञान विभाग में मॉडल प्रस्तुतीकरण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह रावत ने किया शुभारंभ
नई टिहरी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी के रसायन विज्ञान विभाग में आज विभागीय परिषद के अंतर्गत मॉडल प्रस्तुतीकरण एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह रावत द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में रसायन विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों पर मॉडल एवं क्विज प्रस्तुतियां दी गईं। निर्णायक मंडल में डॉ. संदीप बहुगुणा एवं डॉ. राजकुमार त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजकुमार त्यागी एवं डॉ. गुरुपद सिंह गुसाईं द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं पारितोषिक वितरित किए गए।
इस अवसर पर नवनियुक्त प्राध्यापिका डॉ. गीता सैनी का स्मृति चिन्ह प्रदान कर विभाग द्वारा स्वागत भी किया गया।
क्विज प्रतियोगिता में टीम सी ने प्रथम, टीम बी ने द्वितीय एवं टीम ए ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं, मॉडल प्रस्तुतीकरण में दिव्यांशी (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर) ने प्रथम तथा कनक नेगी (बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में डॉ. गुरुपद गुसाईं, डॉ. सुभाष नौटियाल, डॉ. दिनेश चंद्र पांडे, डॉ. ममता रावत एवं डॉ. सतेंद्र ढोंडियाल सहित अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे।
समापन पर विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन सिंह रावत ने रसायन विज्ञान के विविध क्षेत्रों में उसकी उपयोगिता और महत्ता पर प्रकाश डाला।

