गांजा तस्करी पकड़ने पर STF को डीजीपी का ईनाम और प्रशस्ति पत्र,4 क्विंटल 34 किलो गांजा बरामदगी पर डीजीपी ने की सराहना

गांजा तस्करी पकड़ने पर STF को डीजीपी का ईनाम और प्रशस्ति पत्र,4 क्विंटल 34 किलो गांजा बरामदगी पर डीजीपी ने की सराहना
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत STF और ऊधमसिंहनगर पुलिस द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई को देखते हुए पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ ने टीम की सराहना करते हुए नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

STF और ऊधमसिंहनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 4 कुंतल 34 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है। इस दौरान एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया।

डीजीपी श्री दीपम सेठ ने कहा कि यह कार्यवाही पुलिस की सतर्कता, समर्पण और नशे के विरुद्ध प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आगे भी इसी प्रकार की सघन कार्रवाइयों के माध्यम से राज्य को नशा मुक्त बनाने के लक्ष्य को मजबूत किया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles