नाबालिग से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
देहरादून।थाना बसंतविहार क्षेत्र निवासी एक युवती ने दिनांक 04 अप्रैल को पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि विजय नामक युवक ने विगत दो वर्षों से, जब वह नाबालिग थी, उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसकी वीडियो व फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ₹3,50,000 की धनराशि भी जबरन वसूली। इसके बाद भी अभियुक्त लगातार और पैसे की मांग करता रहा।
पीड़िता की शिकायत पर थाना बसंतविहार में अभियुक्त विजय कुमार के विरुद्ध धारा 376/384 आईपीसी व 5L/6 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 10 अप्रैल को अभियुक्त विजय कुमार को अजीमनगर, रामपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार सुद्धोवाला भेजा गया है।

