HTML tutorial
HTML tutorial

गंगा सम्मान कार्यक्रम” को लेकर उत्साह, जगह-जगह स्वागत की भव्य तैयारियाँ

गंगा सम्मान कार्यक्रम” को लेकर उत्साह, जगह-जगह स्वागत की भव्य तैयारियाँ
Spread the love

टिहरी उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा शुरू किए जा रहे “गंगा सम्मान कार्यक्रम” को लेकर उत्तरकाशी जनपद में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 15 अप्रैल 2025 को मुखवा (गंगोत्री) में मां गंगा की पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इसके बाद वह कल्पकेदारेश्वर में भी पूजा कर भटवाड़ी होते हुए उत्तरकाशी पहुंचेंगे।

16 अप्रैल को हरीश रावत उत्तरकाशी स्थित बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात वह प्रेस वार्ता करेंगे और चिनियालीसौड़, कंडीसौड़, कमांद, भल्डियाना, उप्पू होते हुए भेलूंता पहुंचेंगे। इस दिन रात्रि विश्राम ग्राम तिवाड़गांव में किया जाएगा।

17 अप्रैल को सुबह 10 बजे तिवाड़गांव से प्रस्थान कर 10:30 बजे भागीरथीपुरम गेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता की जाएगी। इसके बाद टिपरीचौक, उठड़, छोलगांव, नंदगांव, पीपलडाली, जाखधार, पौखाल, मगरों, कांडीखाल होते हुए रात्रि विश्राम मलेथा में किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट व कुलदीप पंवार ने बताया कि गंगा सम्मान कार्यक्रम का उद्देश्य जन-जन की सुख-समृद्धि की कामना के साथ-साथ चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा, गंगा के अनियंत्रित दोहन और खनन पर रोक, उसकी पवित्रता एवं निर्मलता को बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण जैसे जनसरोकारों को लेकर जनजागरूकता फैलाना है।

गंगा सम्मान कार्यक्रम को लेकर विभिन्न स्थानों पर स्वागत की तैयारियाँ भी जोरों पर हैं और स्थानीय जनता में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles