गोपेश्वर पुलिस ने गुमशदा महिला व 8 वर्षीय बेटे को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

गोपेश्वर पुलिस ने गुमशदा महिला व 8 वर्षीय बेटे को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Spread the love

चमोली। थाना गोपेश्वर पुलिस ने एक गुमशदा महिला और उसके 8 वर्षीय बेटे को जनपद हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

वादी ने दिनांक 01 अप्रैल 2025 को थाना गोपेश्वर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी और बेटा बिना किसी सूचना के घर से चले गए हैं। वादी द्वारा स्वयं स्तर पर काफी खोजबीन करने के बावजूद दोनों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

मामला महिला और नाबालिग बच्चे से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने पूरे थाना क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की गहन जांच की।

इसके साथ ही पुलिस टीम ने सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता भी ली। सर्विलांस टीम द्वारा उपलब्ध कराई गई सटीक तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया और दोनों की लोकेशन हरिद्वार जिले के थाना पथरी क्षेत्र में ट्रेस की।

पुलिस टीम के लगातार प्रयासों और तकनीकी समन्वय के चलते महिला और उसके पुत्र को सकुशल बरामद किया गया। दिनांक 18 अप्रैल 2025 को महिला के बालिग होने की स्थिति में उसे नियमानुसार परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

गोपेश्वर पुलिस की तत्परता और प्रयासों की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

देवभूमि खबर

Related articles