बंजारा वाला क्षेत्र में युवक को गोली मारने की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

बंजारा वाला क्षेत्र में युवक को गोली मारने की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
Spread the love

देहरादून।दून पुलिस ने एक बार फिर तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बंजारावाला क्षेत्र में युवक को गोली मारने की घटना का खुलासा कर दिया है। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों में से एक के साथी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि घटना के पीछे पीड़ित और आरोपियों के बीच युवती को लेकर पुरानी रंजिश कारण बनी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 19 फरवरी 2025 को मोइन पुत्र यासीन, निवासी कुरडी खेड़ा, थाना बिहारगढ़, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश), जो वर्तमान में अपने जीजा साजिद मलिक के साथ द्वारिका एन्क्लेव, बंजारावाला में रह रहा था, को उसके ही गांव के दो युवकों रोहन और युगान्तर द्वारा उसके घर के सामने गोली मार दी गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। इस संबंध में पीड़ित मोइन के जीजा साजिद मलिक की तहरीर पर कोतवाली पटेलनगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी गईं थीं, जिन्हें आरोपियों की तलाश और घटना के खुलासे के लिए लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल और आस-पास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, साथ ही सुरागरसी और पतारसी के माध्यम से आरोपियों से संबंधित जानकारियां जुटाई गईं।

पुलिस की सतर्कता और तेजी से की गई कार्यवाही के चलते घटना में शामिल आरोपियों के एक अन्य साथी आयुष सैनी पुत्र प्रमोद सिंह, निवासी ग्राम बनवाला, बुग्गावाला, हाल निवासी देहराखास, थाना पटेलनगर को पटेलनगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि पीड़ित और आरोपियों के बीच किसी युवती को लेकर पूर्व से ही रंजिश चली आ रही थी। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है। विस्तृत पूछताछ और विधिक कार्यवाही जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles