पाकिस्तानी वीजा रद्द: उत्तराखंड में रह रहे नागरिकों की वापसी की कार्यवाही शुरू

पाकिस्तानी वीजा रद्द: उत्तराखंड में रह रहे नागरिकों की वापसी की कार्यवाही शुरू
Spread the love
देहरादून। जैसा कि विदित है, दिनांक 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पश्चात भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी पाकिस्तानी वीजा तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। सामान्य वीजा धारकों को 27 अप्रैल, 2025 तक और मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल, 2025 तक पाकिस्तान लौटने का निर्देश दिया गया है।
उत्तराखंड राज्य के देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल आदि जनपदों में कुल 250 पाकिस्तानी नागरिक* वर्तमान में रह रहे हैं। इनमें से 247 नागरिक Long Term Visa (LTV) पर भारत में प्रवासरत हैं, जो अधिकतर पाक हिंदू समुदाय से हैं। शेष 03 नागरिक Short Term Visa पर यहां रह रहे हैं।
यह स्पष्ट किया गया है कि Long Term Visa, Official Visa तथा Diplomatic Visa को निरस्त नहीं किया गया है, अतः 247 LTV धारक नागरिक इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे।
उत्तराखंड में Short Term Visa पर रह रहे 03 पाकिस्तानी नागरिकों में से 2 को पहले ही वापस भेजा जा चुका है, जबकि 1 नागरिक को वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है।*
मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, DGP उत्तराखंड द्वारा सभी जिलों के SSP/SP को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं, ताकि संबंधित कार्यवाही समयबद्ध और सुनिश्चित रूप से पूर्ण की जा सके।

देवभूमि खबर

Related articles