चारधाम यात्रा को सफल बनाने SSP टिहरी का ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं का ग्राउंड निरीक्षण

चारधाम यात्रा को सफल बनाने SSP टिहरी का ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं का ग्राउंड निरीक्षण
Spread the love

टिहरी। चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी श्री आयुष अग्रवाल स्वयं ग्राउंड पर उतरकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सप्ताहांत पर मुनि की रेती क्षेत्र में लगातार बढ़ते यातायात दबाव के बावजूद टिहरी पुलिस की सटीक ट्रैफिक प्लानिंग के चलते कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी गई।

एसएसपी टिहरी द्वारा यात्रा मार्गों पर ट्रैफिक व भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाया और मौके पर मौजूद जवानों की सराहना की।

स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों द्वारा टिहरी पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था की खुले दिल से प्रशंसा की गई। टिहरी पुलिस ने ऋषिकेश पुलिस के साथ बेहतर तालमेल रखते हुए सुचारू यातायात बनाए रखने में सफलता प्राप्त की।

एसएसपी श्री आयुष अग्रवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है, ऐसे में व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और पुलिस विभाग पूर्ण सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles