परेड ग्राउंड लिफ्ट पार्किंग से चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा, तीन महिला चोर गिरफ्तार

परेड ग्राउंड लिफ्ट पार्किंग से चोरी की घटना का 24 घंटे में खुलासा, तीन महिला चोर गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।थाना डालनवाला क्षेत्र अंतर्गत परेड ग्राउंड के पास निर्माणाधीन लिफ्ट पार्किंग से लिफ्ट का सामान चोरी करने वाली तीन महिला अभियुक्ताओं को दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर मामले का सफल अनावरण किया है।

दिनांक 11 मई 2025 को वादी विजय कुमार निवासी त्यागी रोड, देहरादून द्वारा थाना डालनवाला में तहरीर दी गई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा निर्माण स्थल से लिफ्ट का सामान चोरी कर लिया गया है। इस सूचना पर थाना डालनवाला में मु.अ.सं. 73/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त तीन महिला अभियुक्ताओं—राजकुमारी पत्नी जगदीश (उम्र 35 वर्ष), शोभा पुत्री सिमनार (उम्र 19 वर्ष), एवं गुड़िया पत्नी गुड्डू (उम्र 20 वर्ष), तीनों निवासी खुड़बुड़ा मोहल्ला, थाना कोतवाली नगर, देहरादून—को 12 मई 2025 को कान्वेंट रोड मजार के पास से चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से चोरी गया 01 चेन होल्डर, 09 चेन स्पोकेट, तथा 26 छोटे-बड़े लोहे के पाइप के टुकड़े बरामद किए गए हैं।

इस सफल गिरफ्तारी और बरामदगी में पुलिस टीम—उपनिरीक्षक ओमप्रकाश (चौकी प्रभारी करनपुर), उपनिरीक्षक जयपाल सिंह, कांस्टेबल विनय कुमार, संदीप कुमार, पंकज मलासी, महिला कांस्टेबल फाईमा परवीन व पूजा—की सराहनीय भूमिका रही।

देवभूमि खबर

Related articles