आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप ने की निर्माण कार्यों में घोटाले की जांच की समीक्षा, जांच में तेजी लाने के दिए निर्देश

आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप ने की निर्माण कार्यों में घोटाले की जांच की समीक्षा, जांच में तेजी लाने के दिए निर्देश
Spread the love

देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री राजीव स्वरूप द्वारा आज नेहरू कॉलोनी थाने में पंजीकृत अभियोगों की विवेचना कर रही विशेष जांच दल (SIT) के सदस्यों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। यह बैठक उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा देहरादून जनपद में विभिन्न सरकारी निर्माण कार्यों के दौरान किए गए राजकोषीय दुरुपयोग और धोखाधड़ी से संबंधित मामलों की गहन समीक्षा के लिए की गई।

बताया गया कि निगम द्वारा कार्यदायी संस्था के रूप में कार्य करते हुए सरकारी धन का भारी गबन किया गया है, जिसके संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों की विवेचना के लिए परिक्षेत्र स्तर पर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में विशेष जांच दल गठित किया गया है।

आईजी गढ़वाल ने जांच में तेजी लाने, तथ्यों को गहराई से खंगालने, दोषियों की पहचान सुनिश्चित करने और ठोस साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े ऐसे गंभीर मामलों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों को शीघ्र कानून के दायरे में लाया जाएगा।

देवभूमि खबर

Related articles