गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 29 घायल , चालक-परिचालक फरार
मध्यप्रदेश के 41 यात्री थे सवार #नालूपानी हेयरपिन बैंड पर पलटी बस #धरासू पुलिस ने तत्परता से पहुंचाया अस्पताल
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह लगभग 9:45 बजे एक यात्री बस (UK13PA-0085) नालूपानी के हेयरपिन बैण्ड पर अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में मध्यप्रदेश के 41 तीर्थयात्री सवार थे, जो यमुनोत्री से दर्शन कर गंगोत्री की ओर जा रहे थे।
हादसे में 29 यात्रियों को सामान्य चोटें आईं। सूचना मिलते ही थाना धरासू की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस व पुलिस हाईवे पेट्रोलिंग की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुण्डा भिजवाया। राहत की बात है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं।
इस दुर्घटना के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
