रुद्रप्रयाग पंचायत चुनाव: नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया सम्पन्न, कुल 102 नामांकन पत्र निरस्त
रुद्रप्रयाग ।जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। तीनों विकासखंडों में गहन जांच के बाद कुल 102 नामांकन पत्र अमान्य घोषित किए गए हैं।
रुद्रप्रयाग जिले में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की जांच का कार्य संपन्न हो गया है। जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की गई।
जिला पंचायत सदस्य: जिले की 18 सीटों के लिए 96 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से 1 नामांकन अमान्य हुआ और 95 वैध पाए गए।
ऊखीमठ ब्लॉक:
- ग्राम पंचायत सदस्य: 297 नामांकन, 29 निरस्त, 268 वैध
- ग्राम प्रधान: 155 नामांकन, सभी वैध
- क्षेत्र पंचायत सदस्य: 79 नामांकन, सभी वैध
जखोली ब्लॉक:
- ग्राम पंचायत सदस्य: 350 नामांकन, 22 निरस्त, 328 वैध
- ग्राम प्रधान: 291 नामांकन, 2 निरस्त, 289 वैध
- क्षेत्र पंचायत सदस्य: 139 नामांकन, सभी वैध
अगस्त्यमुनि ब्लॉक:
- ग्राम पंचायत सदस्य: 459 नामांकन, 43 निरस्त, 416 वैध
- ग्राम प्रधान: 416 नामांकन, 3 निरस्त, 413 वैध
- क्षेत्र पंचायत सदस्य: 140 नामांकन, 2 निरस्त, 138 वैध जिले भर में कुल 102 नामांकन पत्र अमान्य घोषित किए गए हैं। अब नाम वापसी व मतदान प्रक्रिया की तैयारियां तेजी से जारी हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सतर्क है।

