टिहरी पंचायत चुनाव: नामांकन पत्रों की जांच में 404 नामांकन हुए निरस्त

Spread the love

टिहरी । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की प्रक्रिया तेज़ी से आगे बढ़ रही है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 404 नामांकन निरस्त कर दिए गए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत नाम वापसी की तिथि 10 और 11 जुलाई तय की गई है।

जिले में पंचायत चुनावों की प्रक्रिया तय समयसारिणी के तहत चल रही है। 2 से 5 जुलाई तक नामांकन पत्र जमा किए गए, जिनकी जांच 7 से 9 जुलाई के बीच हुई। जिला निर्वाचन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 7788 नामांकन पत्रों में से 404 नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।

सदस्य ग्राम पंचायत के लिए सबसे अधिक नामांकन निरस्त हुए हैं। 3766 नामांकन में से 337 निरस्त किए गए। प्रधान ग्राम पंचायत के 2579 नामांकन में से 25, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 1225 नामांकन में से 31 और सदस्य जिला पंचायत के 218 नामांकन में से 11 नामांकन निरस्त हुए हैं।

विकास खंडवार नामांकन निरस्तीकरण विवरण:

सदस्य ग्राम पंचायत:

  • भिलंगना: 142
  • जौनपुर: 90
  • प्रतापनगर: 43
  • चंबा: 17
  • देवप्रयाग: 12
  • कीर्तिनगर: 12
  • नरेंद्रनगर: 11
  • जाखणीधार: 10

प्रधान ग्राम पंचायत:

  • भिलंगना: 10
  • प्रतापनगर: 10
  • चंबा: 2
  • जौनपुर: 2
  • जाखणीधार, कीर्तिनगर, नरेंद्रनगर: 1-1

सदस्य क्षेत्र पंचायत:

  • भिलंगना: 10
  • प्रतापनगर: 10
  • जौनपुर: 3
  • जाखणीधार, कीर्तिनगर, नरेंद्रनगर: 2-2
  • चंबा, देवप्रयाग: 1-1

सदस्य जिला पंचायत:

  • भिलंगना: 8
  • जौनपुर: 2
  • जाखणीधार: 1

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की जा रही है। 10 और 11 जुलाई को नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान का अंतिम स्वरूप तय होगा।

देवभूमि खबर

Related articles