राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की माता के निधन पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने जताया शोक
देहरादून।श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल की माता जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
सांसद की माता श्रीमती परमेश्वरी बंसल (92) का सोमवार दोपहर को देहरादून में निधन हो गया। निधन से पूर्व उन्होंने नेत्रदान का संकल्प भी लिया था, जो समाज के लिए प्रेरणास्पद है।
बीकेटीसी अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति हेतु भगवान बदरीविशाल एवं श्री केदारनाथ जी से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।

