त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध आबकारी विभाग बड़ी कार्रवाई, 60 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध आबकारी विभाग बड़ी कार्रवाई, 60 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
Spread the love

देहरादून। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत अवैध शराब की तस्करी, भंडारण एवं वितरण पर प्रभावी रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा गठित विशेष टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस अभियान का पर्यवेक्षण संयुक्त आबकारी आयुक्त श्री रमेश चौहान द्वारा किया गया, जबकि टीम का नेतृत्व जनपदीय प्रवर्तन दल देहरादून की प्रभारी श्रीमती प्रेरणा बिष्ट ने किया। अभियान में आबकारी निरीक्षक शिव प्रसाद व्यास (सेक्टर 1), विजेंद्र भंडारी (सेक्टर 2), वीरेंद्र कुमार जोशी (मसूरी), रीना रौथान (चकराता) सहित अधीनस्थ स्टाफ सक्रिय रूप से शामिल रहा।

कार्रवाई के दौरान हिमाचल प्रदेश से एक पिकअप वाहन में लाई जा रही “फॉर सेल इन हिमाचल प्रदेश ओनली” अंकित 60 पेटी अंग्रेजी शराब और बीयर को कोटि कानासर क्षेत्र (हिमाचल सीमा से सटा क्षेत्र) में बरामद किया गया।

मौके पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा पिकअप वाहन और शराब की पेटियां जब्त कर ली गईं। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles