हरेला पर्व पर आबकारी विभाग देहरादून द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित – “एक पेड़ माँ के नाम” संकल्प को दिया गया स्वरूप*
देहरादून। उत्तराखण्ड के पारंपरिक पर्व हरेला के अवसर पर कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी डाण्डा लखौण्ड एवं विभागीय भूमि तरला आमवाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आबकारी आयुक्त, उत्तराखण्ड, देहरादून श्रीमती अनुराधा पाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
आयुक्त की पर्यावरण के प्रति विशेष संवेदनशीलता एवं “एक पेड़ दस पुत्र समान” तथा “एक पेड़ माँ के नाम” की भावना को साकार करते हुए इस अभियान के अंतर्गत आम, नीबू, आंवला, अनार, नीम आदि फलदार एवं छायादार पौधे रोपे गये। इसका उद्देश्य पृथ्वी को हरा-भरा बनाना तथा समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
इस अवसर पर आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित सभी स्तरों के कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में आबकारी आयुक्त श्रीमती अनुराधा पाल, अपर आयुक्त श्री नरेन्द्र सिंह, श्री पी.एस. गर्त्याल, श्री बी.एस. चौहान, संयुक्त आयुक्त श्री टी.के. पंत, रमेश सिंह चौहान, उप आयुक्त श्री प्रदीप कुमार, श्री प्रभा शंकर मिश्रा, श्री आलोक शाह, सहायक आयुक्त श्री के.पी. सिंह, श्री राजीव सिंह चौहान, श्रीमती दीपाली शाह, श्रीमती रेखा जुयाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री सोबन सिंह नेगी, सैय्यद वसा जाफरी, श्री अनिल कुमार ध्यानी तथा आबकारी निरीक्षकगण श्रीमती प्रेरणा बिष्ट, श्री बिजेन्द्र भण्डारी, श्री वी.के. जोशी, श्री शिव प्रसाद व्यास, श्रीमती नीलम राणा, श्री मानवेन्द्र सिंह पंवार सहित अनेक विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण किया।

