HTML tutorial
HTML tutorial

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही  ऑपरेशन कालनेमि के तहत 08 फर्जी मौलवी/ढोंगी गिरफ्तार

प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही  ऑपरेशन कालनेमि के तहत 08 फर्जी मौलवी/ढोंगी गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देशों पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज  प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक फर्जी मौलवी सहित कुल 08 फर्जी ढोंगियों को गिरफ्तार किया है, जो मदरसे के नाम पर भ्रम फैलाकर लोगों को डराते, भ्रमित करते हुए जबरन चंदा मांग रहे थे।

गिरफ्तार आरोपितों का उद्देश्य धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओं और आस्थाओं से खिलवाड़ करना था। ये लोग विशेषकर महिलाओं और युवाओं को अपनी झूठी कहानियों व टोने-टोटकों से फंसा कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रलोभन देते थे और फिर वशीकरण व ठगी जैसे अपराध करते थे।

दून पुलिस द्वारा अब तक ऑपरेशन कालनेमि के तहत 121 ढोंगियों/पाखंडियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। लगातार कार्रवाई के चलते अब कई फर्जी मौलवी व ढोंगी जनपद छोड़कर अपने-अपने मूल राज्यों की ओर भागने लगे हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते इस प्रकार हैं:

  1. मौहम्मद याकूब पुत्र मकेसुद्दीन, कुरड़ी खेडा, थाना बिहारी गढ़, उत्तर प्रदेश (उम्र 59 वर्ष)
  2. भिखारी लाल पुत्र स्व. डाकनलाल, रानीगंज मखना, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश
  3. कुलदीप शर्मा पुत्र स्व. महावीर प्रसाद, लेबर कॉलोनी, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
  4. हजारी लाल पुत्र राम सेन, खेरगढ, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश
  5. सरयुग यादव पुत्र यशो लाल यादव, ग्राम धनोआ, मधुबनी, बिहार
  6. बलदेव पुत्र गुड्डन, निवासी बालू मास, थाना बालू मास, जिला रांची, झारखंड (उम्र 60 वर्ष)
  7. बबली पुत्र गुमान सिंह, निवासी रोशनाबाद, न्यू स्थापित कॉलोनी, हरिद्वार, (हाल निवासी – रिस्पना फ्लाईओवर के नीचे)
  8. वर्षराम गिरी पुत्र राम अवतार, त्रिवेणीघाट, ऋषिकेश

इन सभी के विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में ऐसे ढोंगी व फर्जी मौलवियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करें।

देवभूमि खबर

Related articles