कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर CCR सभागार में एसएसपी हरिद्वार ने की समीक्षा बैठक, 47 जवानों को किया सम्मानित

कांवड़ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर CCR सभागार में एसएसपी हरिद्वार ने की समीक्षा बैठक, 47 जवानों को किया सम्मानित
Spread the love

हरिद्वार। प्रचलित कांवड़ मेला अपने चरम पर है और इसके सुचारु संचालन हेतु पुलिस प्रशासन लगातार सतर्क और सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार द्वारा CCR सभागार में जोनल और सेक्टर प्रभारियों सहित संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में एसएसपी ने डाक कांवड़ के आगमन को देखते हुए सभी अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यातायात प्लान का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए और कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी अपनी ड्यूटी लोकेशन न छोड़े। पार्किंग स्थलों पर विशेष ध्यान देते हुए एग्जिट प्वाइंट्स पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही जहां फोर्स की जरूरत है वहां तत्काल फोर्स भेजा जाए।

एसएसपी ने यह भी निर्देश दिए कि पार्किंग स्थलों पर पानी और बिजली की व्यवस्था के लिए संबंधित विभाग को तत्काल सूचित करें। सड़कों पर किसी भी प्रकार का अवरोध न हो, यह जिम्मेदारी संबंधित जोन व सेक्टर अधिकारियों की होगी। हरकी पैड़ी क्षेत्र में लगातार बढ़ती भीड़ और कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल पुलिस, प्रशिक्षित तैराकों और रेस्क्यू बोट टीम की संख्या बढ़ाने के निर्देश पुलिस अधीक्षक नगर को दिए गए।

बैठक के अंत में एसएसपी हरिद्वार द्वारा कांवड़ ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पुलिस, पैरामिलिट्री और SPO के कुल 47 जवानों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles