गंगोलीहाट पुलिस ने अवैध भांग की खेती को किया नष्ट
पिथौरागढ़।उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित “नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के तहत जनपद पिथौरागढ़ पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध उत्पादन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में, थानाध्यक्ष गंगोलीहाट श्री हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में चौकी पनार पुलिस टीम ने ग्राम रसूना क्षेत्र में अवैध भांग की खेती का खुलासा किया।
पुलिस टीम द्वारा लगभग चार नाली भूमि पर उगाई गई भांग की फसल को चिन्हित कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
जनपद पुलिस ने यह स्पष्ट किया है कि नशे के विरुद्ध किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेंगी।
इसके साथ ही आमजन को मानस नेशनल नार्कोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल (1933) की जानकारी दी गई। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को मादक पदार्थों से जुड़ी कोई जानकारी प्राप्त हो, तो 1933 हेल्पलाइन पर तत्काल सूचना दें, जिससे आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

