दून पुलिस ने ढाई लाख रुपये की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर किया गिरफ्तार
देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में 2 अगस्त 2025 को डोईवाला पुलिस द्वारा बालकुंवारी चौक, लालतप्पड़ क्षेत्र से एक नशा तस्कर सूरज पुत्र सुभाष (निवासी कुड़कावाला, थाना डोईवाला, उम्र 35 वर्ष) को 8.69 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक की कीमत लगभग ढाई लाख रुपये आंकी गई है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली डोईवाला में मुकदमा अपराध संख्या 212/2025, धारा 8/21/29 NDPS Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त सूरज पूर्व में भी नशे की तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। उस पर पूर्व से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन अभियोग दर्ज हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
सूरज पुत्र सुभाष, निवासी कुड़कावाला, थाना डोईवाला, देहरादून। उम्र – 35 वर्ष।
अपराधिक इतिहास:
- मुकदमा अपराध संख्या – 333/2017, धारा 8/20 NDPS Act, कोतवाली डोईवाला
- मुकदमा अपराध संख्या – 063/2019, धारा 8/21 NDPS Act, कोतवाली डोईवाला
- मुकदमा अपराध संख्या – 212/2025, धारा 8/21/29 NDPS Act, कोतवाली डोईवाला
इस कार्यवाही का नेतृत्व चौकी लालतप्पड़ के प्रभारी उप निरीक्षक जयवीर सिंह ने किया। उनके साथ हेड कांस्टेबल देवेंद्र नेगी, कांस्टेबल रविंद्र टम्टा, धर्मेंद्र नेगी, विपिन कुमार और कृष्ण प्रकाश भी शामिल रहे। पुलिस टीम की सक्रियता और सतर्कता से यह कार्यवाही सफल रही।

