मुख्यमंत्री की प्रेरणा से डीएम का ‘नंदा-सुनंदा प्रोजेक्ट’ हिट – 56 बेटियों की शिक्षा फिर से रोशन, 6.17 लाख के चेक वितरित

Spread the love

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के अभिनव प्रयास “प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा” ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की है। इस नोबल प्रोजेक्ट के 9वें संस्करण में 18 निर्धन, असहाय और जरूरतमंद बालिकाओं को कुल 6.17 लाख रुपये की सहायता राशि के चेक वितरित किए गए, जिससे उनकी शिक्षा दोबारा शुरू हो सकी।

अब तक इस परियोजना के अंतर्गत 56 बालिकाओं को 19.24 लाख रुपये की सहायता दी जा चुकी है, जिससे वे स्कूल और कॉलेज में फिर से पढ़ाई जारी रख सकीं। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटी ।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि यह पहल सिर्फ शिक्षा नहीं, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य को संवारने का प्रयास है। उन्होंने चयन समिति, ग्राउंड स्टाफ और टीम की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा की ज्वाला को जीवित रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने बच्चों को महापुरुषों की जीवनी पढ़ने और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संदेश दिया।

डीएम ने स्पष्ट किया कि यह प्रोजेक्ट भले ही जिला प्रशासन की पहल हो, लेकिन इसकी प्रेरणा और मार्गदर्शन माननीय मुख्यमंत्री की सोच और समर्थन से मिला है, जो सदैव नवाचार और जनकल्याणकारी योजनाओं के पक्षधर रहे हैं।

आज सहायता पाने वाली प्रमुख बालिकाएं: हर्षिता भट्ट (BSc, मेडिकल), वैष्णवी, कल्पना, अनुष्का, जोया, सानिया, आराध्या, आकांक्षा, दीपिका, जानवी, मानसी, प्रियांशी, आन्हा, सेहरीश, तैयबा, सृष्टि, जैनिक, शिंवागी, अनिष्का सहित अन्य बालिकाएं शामिल रहीं। इन सभी की पढ़ाई पुनर्जीवित की गई।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार, प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles