शादी के बाद वर्षों तक प्रताड़ना, अब हत्या कर फरार हुआ पति – मायकेवालों ने न्याय की लगाई गुहार

शादी के बाद वर्षों तक प्रताड़ना, अब हत्या कर फरार हुआ पति – मायकेवालों ने न्याय की लगाई गुहार
Spread the love

रिपोर्ट: प्रताप सिंह नेगी

देहरादून। ऋषिकेश थाना क्षेत्र के गुमानीवाला निवासी महावीर प्रसाद नौटियाल ने अपनी पुत्री किरन पुर्वाल की हत्या का आरोप उसके पति बिजय पुर्वाल और ससुराल पक्ष पर लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही किरन को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसकी परिणति 30 जुलाई 2025 को संदिग्ध हालात में हुई मौत में हुई।

परिजनों के अनुसार, किरन का विवाह 10 जून 2017 को टिहरी गढ़वाल के जोशी मार्केट चौराहे निवासी बिजय पुर्वाल से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। विवाह के बाद से ही पति बिजय पुर्वाल, जेठ सचिदानंद पुर्वाल, और जेठानी रीना देवी समेत ससुराल पक्ष के लोग किरन को प्रताड़ित करते थे।

महावीर प्रसाद नौटियाल का कहना है कि बिजय पुर्वाल शराब और जुए का आदी था, और समय-समय पर किरन से पैसे की मांग करता था। जुए में हारने पर उसने किरन के गहने तक गिरवी रख दिए थे। जब मायके पक्ष की ओर से समझाने की कोशिश की गई, तब भी ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया।

30 जुलाई 25 को पुलिस को सूचना दी गई कि किरन की मौत हो गई है। जब मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने गले और हाथों पर चोट के निशान देखे और आशंका जताई कि उनकी बेटी की हत्या की गई है।

मायके वालों ने आरोप लगाया कि बिजय पुर्वाल ने बेरहमी से हत्या कर फरार हो गया है। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मृतका के पिता महावीर प्रसाद नौटियाल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

देवभूमि खबर

Related articles