पटेलनगर में चोरी की दो वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा, नशेड़ी आरोपी गिरफ्तार

पटेलनगर में चोरी की दो वारदातों का पुलिस ने किया खुलासा, नशेड़ी आरोपी गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से दोनों वारदातों में चोरी किए गए दो मोबाइल फोन तथा 4500 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। आरोपी ने चोरी की घटनाओं को नशे की लत पूरी करने के लिए अंजाम देना स्वीकार किया है।

चोरी की घटनाएं: दिनांक 24 जुलाई 2025 को वादी मनीष अग्रवाल निवासी पटेलनगर और वादी अभिषेक कुरैशी निवासी ब्राह्मणवाला द्वारा कोतवाली पटेलनगर में अलग-अलग तहरीरें दी गई थीं, जिनमें उनकी दुकानों से अज्ञात व्यक्ति द्वारा नगदी व मोबाइल चोरी की बात कही गई थी। दोनों मामलों में कोतवाली पटेलनगर में क्रमशः मु0अ0सं0-376/2025 व मु0अ0सं0-377/2025, धारा 305(ए) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस की कार्रवाई: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहनता से विश्लेषण किया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तत्पश्चात 05 अगस्त 2025 को छटपार्क ब्रह्मपुरी क्षेत्र से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त सलमान पुत्र मुस्तकीम को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकारते हुए बताया कि वह नशे का आदी है और कोई स्थायी काम न होने के चलते अपनी लत व शौक पूरे करने के लिए उसने चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया।

देवभूमि खबर

Related articles