कर्तव्य और करुणा का अद्वितीय उदाहरण — होमगार्ड जवान मुकेश ने निभाया मानवीय फर्ज

कर्तव्य और करुणा का अद्वितीय उदाहरण — होमगार्ड जवान मुकेश ने निभाया मानवीय फर्ज
Spread the love

चमोली।दिनांक 08 अगस्त 2025 को बलकार सिंह (53 वर्ष), पुत्र गुरचरण सिंह, निवासी खीरी मालन, पटियाला (पंजाब) अपने साथियों के साथ हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए थे। यात्रा के दौरान हेमकुंड साहिब जाते समय, घोड़ा पड़ाव के पास उनका स्वास्थ्य अचानक बिगड़ गया। हृदय गति रुकने के कारण घटनास्थल पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

सूचना मिलते ही होमगार्ड जवान मुकेश ने तत्काल कार्रवाई की। चार नेपाली पोर्टर न मिलने पर उन्होंने तीन नेपाली साथियों के साथ मिलकर पालकी में शव को कंधे पर उठाया और लगातार बारिश के बीच, कठिन व फिसलन भरे पहाड़ी मार्ग से लगभग 10 किलोमीटर पैदल चलकर घांघरिया से गोविंदघाट पहुँचाया।

जवान मुकेश ने विपरीत परिस्थितियों में अदम्य साहस, अटूट कर्तव्यनिष्ठा और गहरी मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए ऐसा कार्य किया, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

देवभूमि खबर

Related articles