स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी दीपम सेठ ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया

स्वतंत्रता दिवस पर डीजीपी दीपम सेठ ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया
Spread the love

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, उत्तराखण्ड में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने ध्वजारोहण कर उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

इसके बाद डीजीपी ने पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ’गोल्ड’ एवं ’सिल्वर’ प्रदान कर उत्कृष्ट सेवा और विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

अपने संबोधन में डीजीपी सेठ ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर मैं उत्तराखण्ड पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्य को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। इस वर्ष अपराध नियंत्रण, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, बड़े आयोजनों में सुरक्षा, साइबर स्पेस मॉनिटरिंग, प्राकृतिक आपदाओं में राहत-बचाव कार्य तथा ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान जैसे क्षेत्रों में आपकी मेहनत से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिली हैं।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी पुलिस बल निष्ठा और साहस के साथ राज्य की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में योगदान देता रहेगा।

कार्यक्रम में श्री वी. मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), श्री ए.पी. अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन/अभिसूचना एवं सुरक्षा) सहित सभी पुलिस महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक तथा मुख्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles