किराये के मकान में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़

किराये के मकान में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़
Spread the love

देहरादून। पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत हरबर्टपुर में स्थित एक किराये के मकान में अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) देहरादून और विकासनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 01 सितंबर की रात हरबर्टपुर सोनिया बस्ती, बिजली घर के पास वार्ड नंबर 5 स्थित मकान में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मकान के अलग-अलग कमरों से आपत्तिजनक स्थिति में दो पुरुषों और दो महिलाओं को पकड़ा तथा मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नगदी भी बरामद की।

पुलिस ने मकान के केयरटेकर सहित कुल पांच आरोपियों (दो महिलाएं और तीन पुरुष) को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में केयरटेकर जय नारायण शर्मा ने बताया कि मकान को राजकुमार नामक व्यक्ति ने किराये पर लिया था, जो बाहरी राज्यों की महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था। ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उन्हें कमरे में बुलाया जाता और पैसों का लेन-देन जय नारायण करता था। फरार मुख्य आरोपी राजकुमार पहले भी इस धंधे में जेल जा चुका है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें जारी हैं।

पकड़े गए अभियुक्तों में जय नारायण शर्मा (उत्तरकाशी), हरि किशोर (देहरादून), विक्की (हरबर्टपुर), आंचल (उत्तर प्रदेश) और सिमरन चौधरी (गाजियाबाद) शामिल हैं। वहीं फरार आरोपी राजकुमार विकासनगर का निवासी है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कोतवाली विकासनगर में अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3/4/5/6/7 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया है।

इस पूरी कार्रवाई में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) देहरादून से निरीक्षक हरिओम राज चौहान, प्रभारी AHTU, अ०उ०नि० बबीन सिंह, म०हे०कां० रचना डोभाल, कां० देवेंद्र सिंह, कां० प्रदीप रावत, म०कां० आरती तथा कोतवाली विकासनगर से उ०नि० संदीप पवार और कां० राजेंद्र बर्थवाल शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles