चेहरों पर लौटी मुस्कान, टिहरी पुलिस ने दिलाए 8 खोए मोबाइल

चेहरों पर लौटी मुस्कान, टिहरी पुलिस ने दिलाए 8 खोए मोबाइल
Spread the love

टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार थाना मुनि की रेती द्वारा 05, थाना नरेंद्र नगर द्वारा 01 और थाना नई टिहरी द्वारा 02 खोए हुए मोबाइल फोन CEIR पोर्टल की मदद से CIU टीम ने ट्रेस कर बरामद किए।

बरामद किए गए कुल 08 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए, जिनकी कीमत लगभग ₹2,33,000 आंकी गई है।

मोबाइल स्वामियों ने पुलिस के इस सराहनीय कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।

देवभूमि खबर

Related articles