HTML tutorial
HTML tutorial

दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी

दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी
Spread the love

26 सितंबर को स्कूल सोसाइटी सदस्यों का चुनाव, 29 सितंबर को छात्र परिषद पदाधिकारियों के लिए होगा मतदान

देहरादून। दून विश्वविद्यालय छात्र परिषद चुनाव के प्रथम चरण के लिए स्कूल सोसाइटी सदस्यों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया 24 सितंबर को होगी, जबकि 26 सितंबर को स्कूल सोसाइटी सदस्यों के लिए चुनाव कराया जाएगा।

मुख्य चुनाव अधिकारी एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. एच.सी. पुरोहित ने बताया कि परिसर में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने विभिन्न स्कूलों के लिए निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए हैं।

स्कूल ऑफ एनवायरनमेंट एंड नेचुरल रिसोर्स के लिए प्रो. एस.एस. सुथार और प्रो. सुनीत नैथानी, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के लिए प्रो. गजेन्द्र सिंह, डॉ. आशीष सिन्हा एवं डॉ. राजीव कुमार, स्कूल ऑफ सोशल साइंस के लिए प्रो. आर.पी. ममगाईं, प्रो. हर्ष डोभाल, डॉ. राजेश भट्ट एवं डॉ. अंकित नागर तथा स्कूल ऑफ मीडिया एंड कम्युनिकेशन स्टडीज के लिए प्रो. राजेश कुमार एवं डॉ. नितिन को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है।

स्कूल ऑफ लैंग्वेज के लिए प्रो. चेतना पोखरियाल, डॉ. स्वागता बसु, डॉ. विपुल गोस्वामी, डॉ. दीपिका भाटिया एवं डॉ. शैंकी चंद्रा, स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज के लिए डॉ. अरुण कुमार, डॉ. हिमानी एवं डॉ. आशा राम गैरोला तथा स्कूल ऑफ डिजाइन के लिए धृति और अतुल शाह निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराएंगे।

डॉ. नित्यानंद हिमालयन रिसर्च एंड अध्ययन केन्द्र के लिए डॉ. स्वाती बिष्ट, अभिजीत सहाय, डॉ. विपिन कुमार, डॉ. भारत एवं डॉ. अजीत पंवार, स्कूल ऑफ बायोलॉजिकल साइंसेज के लिए डॉ. अचलेश एवं डॉ. चारू थपलियाल तथा स्कूल ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए डॉ. नरेन्द्र रावल, डॉ. प्रीति मिश्रा एवं डॉ. महीप सिंह को निर्वाचन प्रक्रिया की जिम्मेदारी दी गई है।

द्वितीय चरण में 29 सितंबर को छात्र परिषद पदाधिकारियों के लिए मतदान होगा। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालय के 10 स्कूलों से स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की स्कूल सोसाइटी के कुल 36 सदस्य 26 सितंबर को निर्वाचित होंगे। निर्वाचित स्कूल सोसाइटी सदस्यों में से इस वर्ष उपाध्यक्ष एवं संयुक्त सचिव के पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के पद सभी उम्मीदवारों के लिए खुले रखे गए हैं।

29 सितंबर को होने वाले छात्र परिषद पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन एवं निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु प्रो. आशीष कुमार एवं डॉ. प्राची पाठक को निर्वाचन अधिकारी एवं चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराने की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

देवभूमि खबर

Related articles