HTML tutorial
HTML tutorial

थत्यूड़ महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 17 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र

थत्यूड़ महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 17 प्रत्याशियों ने खरीदे नामांकन पत्र
Spread the love

थत्यूड़। राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में छात्रसंघ निर्वाचन सत्र 2026-27 को लेकर छात्र-छात्राओं में उत्साह बढ़ गया है। छात्रसंघ के विभिन्न पदों के लिए कुल 17 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे। नामांकन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पदों के लिए प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिए।

अध्यक्ष पद के लिए दीपांशु रावत, आशीष नेगी और नंदिनी ने नामांकन पत्र खरीदे। उपाध्यक्ष पद के लिए दीपिका, मुस्कान और शानू पंवार ने नामांकन पत्र लिया। सचिव पद के लिए सानिया धीमान, शानू पंवार और मुस्कान ने नामांकन पत्र खरीदे।

कोषाध्यक्ष पद के लिए सलोनी और रंगीता, जबकि सहसचिव पद के लिए काजल और मंजू ने नामांकन पत्र लिया। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए सागर, प्रतिष्ठा चमोली और गौरव सिंह सहित अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदे।

नामांकन पत्र खरीदने के दौरान महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही छात्रसंघ चुनाव को लेकर परिसर में चुनावी गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

महाविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रसंघ निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित नियमों और लिंगदोह समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप संपन्न कराने की तैयारियां की जा रही हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार मौर्य ने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्रसंघ चुनाव विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

उन्होंने सभी प्रत्याशियों से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान महाविद्यालय की गरिमा और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। महाविद्यालय प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही है।

देवभूमि खबर

Related articles