ग्रेच्युटी और पीएफ को लेकर शिवालिक कंपनी के कर्मचारियों का हंगामा, डीएम को सौंपा ज्ञापन

ग्रेच्युटी और पीएफ को लेकर शिवालिक कंपनी के कर्मचारियों का हंगामा, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Spread the love

टिहरी। शिवालिक कंपनी के कर्मचारियों ने नगर पालिका की पूर्व प्रत्याशी कुलदीप सिंह पवार के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।

कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने 60 कर्मियों की ग्रेच्युटी की मांग में हेराफेरी की है और लगभग 800 मजदूरों में से 200 को बिना ग्रेच्युटी, पीएफ और ईपीएफ दिए बाहर किया जा रहा है। यह अन्याय शहर कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी मांग को लेकर कर्मचारी लगातार पाँचवें दिन हड़ताल पर बैठे हैं।

कुलदीप सिंह पवार ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे स्वयं कंपनी गेट पर धरने पर बैठेंगे।

यूनियन अध्यक्ष मनोज पंवार ने बताया कि कंपनी पूर्व में भी कई कर्मचारियों को बिना वेतन और बिना ग्रेच्युटी बाहर कर चुकी है। उन्होंने कहा कि “अंतिम कर्मचारी तक की लड़ाई लड़ी जाएगी।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बी पुरम पुलिस का रवैया कंपनी के पक्ष में है, जिससे युवाओं में आक्रोश है। इस पर एएसपी ने भरोसा दिलाया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा और पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई करेगी।

धरने में शहर अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार, यूनियन अध्यक्ष मनोज पंवार, महासचिव गब्बर सिंह रावत, वीरेंद्र दत्त, नरेंद्र रावत, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र रमोला, धन सिंह, पुष्कर सिंह, नरेंद्र, उदय सिंह, अरविंद, सूरज, अनूप सिंह, देवेंद्र, चतर सिंह, राहुल, यशपाल, परवीन, संदीप रोशन, दुर्गेश, सूरज, संदीप, अजीत, रवि, महेश सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles