अपर पुलिस अधीक्षक श्री जे.आर. जोशी ने थाना छाम का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों को दिए दिशा-निर्देश
टिहरी।। श्री जे.आर. जोशी, अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना छाम का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के अस्लाह, आपदा उपकरण, मालखाना, भोजनालय, आगंतुक कक्ष, महिला एवं शिशु सहायता पटल, CCTNS कक्ष तथा CCTV कैमरों का भौतिक निरीक्षण किया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी कर्मियों से उपकरणों की जानकारी ली और उनके रख-रखाव को अद्यावधिक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मालखाने में लावारिस सामान की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश थानाध्यक्ष को दिए।
थाने के रजिस्टर और रिकॉर्ड भी अध्यावधिक पाए गए। श्री जोशी ने CCTNS पोर्टलों पर रिपोर्ट समय पर अपलोड करने, IIF फार्म भरने और अभियोगों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाने के विवेचकों को लंबित मामलों का शीघ्र निपटान करने के लिए आदेशित किया।
भोजनालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता की सराहना की और मैस में पहाड़ी व्यंजन तैयार करने का निर्देश दिया।
थाने क्षेत्र में बरामद लावारिस शवों की पहचान हेतु जीपनेट और सोशल मीडिया के माध्यम से समन्वय करने, सीमावर्ती जिलों से सूची प्राप्त करने और विज्ञापन द्वारा पहचान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर थाना अध्यक्ष श्री सुखपाल सिंह मान, उपनिरीक्षक श्री दीपक रावत, अपर उपनिरीक्षक श्री शिवशंकर उनियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे।

