पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा वार्षिक स्थानांतरण नीति के तहत कर्मचारियों का स्थानांतरण
देहरादून।अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की वार्षिक स्थानांतरण नीति–2020 के तहत गढ़वाल परिक्षेत्र में कार्यरत कार्मिकों के स्थानांतरण किए गए। पर्वतीय एवं मैदानी जनपदों में निर्धारित समयावधि पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को नीति के अनुसार स्थानांतरित किया गया।
पर्वतीय जनपदों से पात्र कुल 1092 कार्मिकों में से लगभग 85% ने स्वेच्छा से पर्वतीय जनपदों में ही सेवा करने की इच्छा जताई। स्थानांतरण नीति की व्यवस्था के तहत शेष 15% कार्मिकों का पर्वतीय से मैदानी जनपदों में स्थानांतरण किया गया।
पर्वतीय से मैदानी जनपद स्थानांतरण
- ASI – 09
- हेड कांस्टेबल – 45
- कांस्टेबल – 106
मैदानी से पर्वतीय जनपद स्थानांतरण
- ASI – 13
- हेड कांस्टेबल – 49
- कांस्टेबल – 122
इस प्रकार परिक्षेत्र के कुल 344 पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया गया।

