एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,200 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई,200 नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
Spread the love

नैनीताल। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन-2025” के अंतर्गत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार चल रही कार्रवाई में नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।  बनभूलपुरा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक बड़े नशा तस्कर को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी एसओजी निरीक्षक हरपाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक थाना बनभूलपुरा सुशील जोशी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान हिमालय स्कूल के सामने गौला बाईपास रोड, यात्री विश्राम गृह क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुबैर पुत्र मरहूम मौबीन निवासी उतर उजाला वार्ड नं. 30 थाना बनभूलपुरा जनपद नैनीताल उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई। उसके कब्जे से कुल 200 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनमें 100 इंजेक्शन RESTIGESIC (Buprenorphine Injection IP 0.3mg/ml) और 100 इंजेक्शन Avil (Pheniramine Maleate 10 ml) शामिल हैं।

आरोपी के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 230/2025, धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक हरपाल सिंह प्रभारी एसओजी, उप निरीक्षक मनोज यादव थाना बनभूलपुरा, कांस्टेबल भूपेंद्र जेष्ठा एसओजी, कांस्टेबल अरुण राठौड़ एसओजी, कांस्टेबल संतोष बिष्ट एसओजी और कांस्टेबल अतहर थाना बनभूलपुरा शामिल रहे।

देवभूमि खबर

Related articles