राष्ट्रपति के आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर किया जा रहा है सड़कों का सुधार

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर युद्ध स्तर पर किया जा रहा है सड़कों का सुधार
Spread the love

रिपोर्ट। ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के राजभवन मार्ग को आजकल पाटने का कार्य चल रहा है। यहाँ बता दें इसी मार्ग से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजभवन को जायेंगी। साथ ही यही मार्ग डीएसबी कॉलेज को भी जाता है ।
जहाँ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। आजकल नैनीताल व उसके आसपास जहां जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा वहां सड़को की सुध ली जा रही है। साथ ही विधुत व्यवस्था, पेयजल, रँग रोबन का कार्य भी युद्ध स्थर पर किया जा रहा है।

सूत्रों की माने तो 31 अक्टूबर तक सभी मार्गो को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व नैनीताल जिला प्रशासन ने भी गड़ामुक्त करने की हामी भरी हुई है। अब देखना है कितने मार्गो की दशा सुधरती है यह भविष्य के गर्त में छुपा हुआ है। काश उन मार्गो से भी वीवीआइपी या वीआईपी का काफिला गुजरे तो उन सड़क मार्ग की दशा में सुधार हो सके।

देवभूमि खबर

Related articles